साउथ अफ्रीका मे तिलक-संजू ने की छक्कों की बारिश, शतक लगा बनाये कई रिकॉर्ड्स – RGH NEWS
खेल

साउथ अफ्रीका मे तिलक-संजू ने की छक्कों की बारिश, शतक लगा बनाये कई रिकॉर्ड्स

जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका के खिलाफ यहां खले गए चौथे टी-20 मुकाबले में भारत ने एक साथ कई नया रिकॉर्ड कायम कर दिए है। भारत ने संजू और तिलक वर्मा की तूफानी पारी के बदौलत साऊथ अफ्रीका के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा हैं।

भारत ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। संजू सैमसन ने 56 गेंदों में 109 रन जबकि तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में 120 रनों की तूफानी पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने भी इस मुकाबले में हाथ खोले थे लेकिन वह 36 के निजी स्कोर पर सिम्पाला का शिकार बन गए। साउथ अफ्रीका की तरफ से सिर्फ सिम्पाला ही एक गेंदबाज रहे जिन्हे विकेट हासिल हुआ।

चौथे मैच में बने ये रिकॉर्ड
संजू और तिलक वर्मा के बीच सबसे बड़ी साझेदारी हुई है। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 86 गेंद में 210 रन जोड़े।

भारत ने विदेशी सरजमीं पर अपना हाईएस्ट टोटल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ने 20 ओवर में 283 रन बनाए हैं।

यह सिर्फ तीसरा मौका है कि टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की एक पारी में दो शतक लगे हों। भारत की ओर यह पहली बार हुआ है।

संजू सैमसन ने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाया है, जबकि वह एक साल में तीन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच हुई 210 रन की साझेदारी किसी भी विकेट के लिए, साउथ अफ्रीका के खिलाफ और दूसरे विकेट या उससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप है।

Related Articles

Back to top button