देश

सस्ती हो गई दाल और सब्जियां, ईंधन की कीमतों में भी आई गिरावट

WPI data:देशभर में जनवरी महीने में थोक महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है. आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2023 में महंगाई दर 2 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है. मैन्युफैक्चरिंग वस्तुओं, ईंधन और बिजली कीमतों जनवरी महीने में गिरावट देखने को मिली है. जनवरी महीने में लगातार 8वें महीने थोक मुद्रास्फीति में गिरावट आई है.

आपको बता दें थोक मूल्य सूचकांक  आधारित महंगाई दर दिसंबर, 2022 में 4.95 फीसदी और जनवरी, 2022 में 13.68 फीसदी थी. खाद्य वस्तुओं की महंगाई हालांकि जनवरी में बढ़कर 2.38 फीसदी हो गई है. दिसंबर, 2022 में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति 1.25 फीसदी घटी थी.

Read more:वैलेंटाइन डे पर पहले तोहफे के बतौर शाहरुख ने पत्नी गौरी को दी थी प्लास्टिक से बनी ये चीज 

WPI data:वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को कहा है कि जनवरी, 2023 में मुद्रास्फीति में गिरावट खनिज तेल, रसायन और उसके उत्पाद, कपड़ा, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और खाद्य उत्पादों के दाम घटने के कारण आई है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button