सर्दियों में हैं खांसी-जुकाम से परेशान तो इस चीज को चबाने से मिनटों में मिलेगा आराम

Mulethi Sticks Benefits:मुलेठी के बारे में आपने भी सुना होगा. जी हां मुलेठी को आयुर्वेद में औषधि के रूप में जाना जाता है. मुलेठी में कैल्शियम,एंटी-ऑक्सीडेंट,फैट और प्रोटीन प्रचुर मात्रा होती है. इसका सेवन करने से आपकी कई गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है. वहीं बता दें मुलेठी के टुकड़े को चबाते हैं तो गले और नाक से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलता है. ऐसे में हम यहां आपको बताएंगे कि मुलेठी खाने से आपको क्या-क्या फायदा मिलता है.
मुलेठी चबाने के फायदे-
खांसी-जुकाम (cough and cold) में फायदेमंद
खांसी, सर्दी और जुकाम की समस्या सर्दियों में ज्याजातर लोगों को होती है. लेकिन क्या आपको पता है कि इस समस्या में मुलेठी के टुकड़े को मुंह में रखकर चबाने से बहुत फायदा मिलता है. जी हां सूखी खांसी आने पर मुलेठी के साथ शहद का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है. वहीं अगर आपको जुकाम की समस्या है तो भी आप मुलेठी के छोटे टुकड़े को चबा सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही समय में आराम मिल जाएगा.
Read more: SBI में इनवेस्ट करो 5 लाख!हर महीने होगी 70000की गारंटीड कमाई
मुंह के छाले में फायदेमंद-
Mulethi Sticks Benefits: मुंह के छालों की समस्या में मुलेठी को चबाने से बहुत आराम मिलता है. इसके लिए मुलेठी का एक छोटा टुकड़ा ले और इसे एक चम्मच शहद में भिगो दें . अब इसे कुछ देर तक मुंह में रखकर चबाएं. ऐसा करने से मुंह की छाले की समस्या में आराम मिलता है.
पाचन होता है बेहतर-
पाचन तंत्र (Digestive System) को बेहतर बनाने के लिए मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है ऐसा इसलिए क्योंकि. मुलेठी चबाने से आपको अपच की समस्या से फायदा मिलता है.
गले के लिए फायदेमंद-
गले में खराश और आवाज बैठने पर मुलेठी चबाने से बहुत फायदा मिलता है. अगर आप भी गले में दर्द या गले बैठने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में मुलेठी चबाने से आपको आराम मिल सकता है. गले की खराश दूर करने के लिए आप मुलेठी को शहद में भिगोकर उसको चबाएं.



