देश

सरकार का बड़ा फैसला, शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट बंद

पटियाला में इंटरनेट बंद

पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद राज्य के गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. शहर में सुबह 9:30 बजे से शाम 6 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सुविधा बंद रहेगी.

हिंदू संगठनों ने पटियाला में बंद का किया ऐलान

पटियाला हिंसा के बाद हिंदू संगठन ने शहर में बंद का ऐलान किया है. शिव सेना हिंदुस्तान, शिव सेना बाल ठाकरे और अन्य हिंदू संगठन इस बंद के ऐलान में शामिल होंगे. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सुबह 9 बजे काली देवी मंदिर के बाहर इकठ्ठे होंगे.

पटियाला में हटा कर्फ्यू

शुक्रवार को पंजाब के पटियाला में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई. इसके बाद वहां भारी पुलिस की तैनाती के साथ रात 7 बजे से सुबद 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया. आज सुबह 6 बजे ये कर्फ्यू हटा दिया गया है.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button