सरकार का बड़ा ऐलान...महिलाओं को 3 चरण में मिलेगा पैसा – RGH NEWS
देश

सरकार का बड़ा ऐलान…महिलाओं को 3 चरण में मिलेगा पैसा

Married woman got 6000 rupess: केंद्र सरकार की तरफ से जनता को राहत देने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है जिसका फायदा देश की करोड़ो जनता को मिलता है। असंगठ‍ित क्षेत्र के कर्मचारी और क‍िसानों के अलावा सरकार ने शादीशुदा महिलाओं के लिए भी योजना चलाई जा रही है। केंद्र सरकार की तरफ से देश की आधी आवादी के लिए कई योजनाएं संचाल‍ित की जा रही हैं। इसी में से एक योजना के बारे में हम आपको बताने जा रहे है जिसके तहत शादीशुदा महिलाओं को सरकार की तरफ से 6000 रुपए महीने मिलेंगे

सरकार द्वारा संचालित मातृत्व वंदना योजना का लाभ शादीशुदा महिलाओं को दिया जाता है। इसमें गर्भवती महिला को सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। यह मदद मह‍िला और उसके पैदा होने वाले बच्‍चे के स्‍वास्‍थ्‍य को ध्‍यान में रखकर दी जाती है। देशभर में पैदा होने वाले बच्चे कुपोषित न हों और उनको किसी प्रकार की बीमारी न हो, इसी को ध्यान में रखकर यह योजना मोदी सरकार की तरफ से शुरू की गई है।

योजना की खासियत

– गर्भवती महिला की उम्र कम से कम 19 साल होनी चाहिए।
– इस स्कीम में आपको ऑफलाइन ही आवेदन करना होगा।
– 6000 रुपये को सरकार मह‍िला के खाते में 3 किस्त में ट्रांसफर करती है।
– इस योजना की शुरुआत 1 जनवरी 2017 में हुई थी।

ऐसे मिलेगा पैसा

इस योजना में मह‍िला को पहले चरण में 1000 रुपये, दूसरे चरण में 2000 रुपये और तीसरे चरण में 2000 रुपये गर्भवती महिलाओं को दिए जाते हैं। आखिरी बचे हुए 1000 रुपये सरकार बच्चे के जन्म के समय अस्पताल में देती है।

Read more:Raigarh News: अपाचे मोटरसाइकिल पर गांजा तस्करी कर रहे दो नाबालिक आये लैलूंगा पुलिस के हाथ

हेल्पलाइन नंबर

केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली राशि गर्भवती महिलाओं के खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। अगर इसके आवेदन में आपको किसी भी तरह की परेशानी आ रही है तो आप हेल्पलाइन नंबर 7998799804 पर संपर्क कर सकते हैं।

ऑफिशियल वेबसाइट

Married woman got 6000 rupess: आप ऑफिशियल वेबसाइट https://wcd.nic.in/schemes/pradhan-mantri-matru-vandana-yojana पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां पर आपको इस स्कीम के बारे में सभी जानकारी मिल जाएगी।

Related Articles

Back to top button