बिजनेस
सरकारी कर्मचारियों के लिए एक और ऐलान,अब मिलेंगे इतने लाख रुपए
7th Pay Commission Latest Update भुवनेश्वर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए अनुग्रह राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ड्यूटी के दौरान मृत्यु होने पर दी जाने वाली अनुग्रह राशि को चार लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है।
Read more: CG News: खाई में गिरने से ऑटो सवार 3 महिलाएं और 1 युवक की मौत…मची चीख-पुकार
7th Pay Commission Latest Update इसी तरह, चोट के कारण स्थायी दिव्यांगता के मामले में अनुग्रह राशि को दो लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दिया गया है। आंशिक दिव्यांगता के लिए मुआवजा राशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है।



