देश

RGHNEWS ब्रेकिंग:-सभी प्राइवेट ऑफिस होंगे बंद, थोड़ी देर में CM की प्रेस कांफ्रेंस; क्‍या लगेगा Lockdown?

नई दिल्ली: दिल्ली में बेहद तेज रफ्तार से बढ़ते कोरोना के नए मामलों के साथ ओमिक्रॉन से संक्रमण की दर भी बेकाबू हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी की संक्रमण दर 25% पहुंचने से दिल्ली वालों की चिंता बढ़ गई है.

दिल्ली के LG अनिल बैजल (Anil Baijal) डीडीएमए (DDMA) के साथ बैठक कर चुके हैं. आज 12 बजे सीएम अरविंद केजरीवाल मीडिया को ब्रीफ (CM Arvind Kejriwal Media Brief) करने वाले हैं.

दिल्ली में पूरी तरह बंद होंगे प्राइवेट ऑफिस

DDMA की बैठकों और चेतावनी के बाद यहां लगातार सख्ती बढ़ रही है. इस बीच दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर बंद होने का आदेश आया है. ऐसे कई कड़े फैसले हो सकते हैं.

दिल्ली का कोरोना बुलेटिन लगातार खतरनाक मोड़ ले रहा है ऐसे में दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) की अटकलें लग रही हैं. हालांकि, CM केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार (Delhi Government) के नेता लगातार लॉकडाउन (Lockdown in Delhi) न लगाने की बात कह रहे हैं. लेकिन संक्रमण दर अगर यूं ही बढ़ती है तो लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई जा सकती हैं.

क्या ये फैसले कोई संकेत दे रहे हैं?

रेस्टोरेंट और बार को बंद करने का फैसला लिया गया है. यहां लोग बैठकर खाना नहीं खा सकते. साप्ताहिक बाजारों को लेकर भी फैसला लिया गया है. अब एक जोन में एक हफ्ते में बारी-बारी से एक ही साप्ताहिक बाजार को लगाने की अनुमति दी गई है. बाजार में सख्ती से कोविड प्रोटोकॉल का पालन होगा. जबकि इससे पहले साप्ताहिक बाजारों पर किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं थी.

कोरोना अपडेट्स

  • मुंबई में पिछले 24 घंटे में 120 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, 1 पुलिसकर्मी की मौत हुई है।
  • हरिद्वार जिला प्रशासन ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर पाबंदी लगा दी है। हरिद्वार के DM विनय शंकर पांडे ने बताया कि जिले में 14 जनवरी की रात 10 बजे से 15 जनवरी सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान हर की पौड़ी इलाके में भी एंट्री बैन रहेगी।
  • हेल्थ मिनिस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोविड पॉजिटिविटी रेट अब 10.64% है। वहीं, ओमिक्रॉन केस की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है। इनमें से 1,711 ​मरीज ठीक हो चुके हैं।
  • देश में सोमवार 10 जनवरी को 60 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को प्रीकॉशन डोज लगाने की शुरुआत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि बीते दिन 10.30 लाख से ज्यादा लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाया जा चुका है।

देश की कई बड़ी हस्तियां संक्रमित

  • फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बोम्मई में कोरोना के बेहद हल्के लक्षण हैं।
  • बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। तीन दिन पहले CM हाउस के 27 कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे।
  • दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया आइसोलेट हो गए हैं। उनका ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहीं, दिल्ली पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी चिन्मय बिस्वाल समेत 1000 सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button