श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से 72 दर्शनार्थियों का दल हुआ रवाना – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

श्रीरामलला दर्शन के लिए जिले से 72 दर्शनार्थियों का दल हुआ रवाना

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 जून 2024

राज्य शासन की महत्वाकांक्षी श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को अयोध्या धाम के दर्शन कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम और कलेक्टर श्री नीलेश महादेव क्षीरसागर ने आज जिले के 72 दर्शनार्थियों को लेकर  जा रही बस को सुबह 06:30 बजे लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर से हरी झंडी दिखाकर दुर्ग रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित जिला पंचायत सीईओ एवं नोडल  अधिकारी श्री सुमित अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button