देश
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, दो महिलाओं की मौके पर मौत

मंदसौरः मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। इस हादसे में दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में हुई है। यहां कुछ श्रद्धालु ट्रैक्टर पर सवार होकर शिव महापुराण कथा सुनने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में दो महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 4 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।