बिजनेस

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बाद सेंसेक्स 1100 अंक टूटा; अडानी ग्रुप शेयरों ने तोड़ा बाजार…

Share Market भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (27 जनवरी) को भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिरकर 59,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 300 अंकों की गिरावट के साथ 17,575 पर आ गया है। लगातार दूसरे कारोबारी दिन मार्केट में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट देखने मिल रही है। वहीं सिर्फ 3 शेयरों में तेजी है

अडाणी ग्रुप के शेयरों में करीब 20% की गिरावट
अडाणी ग्रुप के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। अडाणी ट्रांसमिशन 20.00%, अडाणी पोर्ट्स 17.28%, अडाणी विल्मर 5.00%, अडाणी पावर 19.33%, अडाणी टोटल गैस 20.00%, अडाणी ग्रीन एनर्जी 19.79% और अडानी इंटरप्राइजेज 9.13% गिरा है। अडाणी ग्रुप द्वारा हाल ही में खरीदी गई कंपनियों अंबुजा सीमेंट 19.99%, ACC 14.85% और NDTV का शेयर 4.99% गिरा है।

SBI और एक्सिस बैंक के शेयरों में भी भारी गिरावट
निफ्टी-50 के अडाणी पोर्ट्स, अडाणी एंटरप्राइजेज, SBI, एक्सिस बैंक, BPCL, ICICI बैंक और ONGC समेत 38 शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं बजाज ऑटो, टाटा मोटर्स, डॉ रेड्‌डी, ITC, सिप्ला, HDFC लाइफ, UPL समेत निफ्टी-50 के 11 शेयरों में तेजी दिख रही है।

PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 5.78% की गिरावट
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में गिरावट देखने को मिल रही है। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 5.78% की गिरावट आई है। इसके अलावा मेटल में 4%, बैंक में 3% और फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में 2-2% से ज्यादा की गिरावट है। ऑटो, IT और मीडिया सेक्टर में भी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और FMCG सेक्टर में मामूली बढ़त है।

 

Also Read Gold Price Today: सोने के दाम में तगड़ी गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड…

 

बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
Share Market इससे एक दिन पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बाजार बंद रहा था। वहीं शेयर बाजार में हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन, यानी बुधवार (25 जनवरी) को भी भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 773 अंक गिरकर 60,205 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 226 अंकों की गिरावट के साथ 17,891 पर बंद हुआ था

Related Articles

Back to top button