धर्म

शुभ कार्यों का आज अंतिम दिन, अगले 5 महीने तक नहीं होंगे कोई भी मांगलिक कार्य…

Devshayani Ekadashi 2023: कल यानी 29 जून को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में एकादशी उपवास का विशेष महत्व है। कहते हैं कि एकादशी के दिन पूजा पाठ और व्रत रखने से कई गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सभी एकादशी में निर्जला, देवउठनी और देवशयनी एकादशी का अत्याधिक महत्व है। दरअसल, देवशयनी एकादशी के दिन से ही भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद नारायण सीधे देवउठनी एकादशी के दिन ही जागते हैं। वहीं देवशयनी एकादशी के दिन से ही सभी मांगलिक कार्य होने बंद हो जाएंगे। 29 जून से ही चातुर्मास भी प्रारंभ हो रहा है।

चातुर्मास 2023 कब से कब तक रहेगा?

29 जून यानी देवशयनी एकादशी के दिन से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं। फिर पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे। भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। चातुर्मास के आरंभ होने के साथ ही अगले चार महीनों तक शादी-ब्याह आदि सभी शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। आपको बता दें कि चातुर्मास 29 जून 2023 से शुरू होगा और 23 नवंबर को खत्म होगा

 

इस साल 4 नहीं 5 महीने का रहेगा चातुर्मास

मालूम हो कि हर बार चातुर्मास 4 महीने का होता है लेकिन इस बार चातुर्मास 5 महीने का रहेगा। दरअसल, इस साल सावन महीने में अधिकमास लग रहा है, जिससे सावन दो माह का हो जाएगा।  इस तरह से भगवान विष्णु 4 माह की जगह 5 माह तक योग निद्रा में रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जब तक (5 माह) विष्णु जी योग निद्रा में रहेंगे तब तक सृष्टि का संचालन देवों के देव महादेव करेंगे।

चातुर्मास में ये काम होते हैं वर्जित

  • शादी-विवाह
  •  भूमि पूजन, गृह प्रवेश
  • नया वाहन, नई प्रॉपर्टी खरीदना
  • घर का निर्माण
  • मुंडन, जनेऊ
  • नया बिजनेस शुरू करना

शुभ मुहूर्त 2023

गृह प्रवेश मुहूर्त-

  • नवंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त: 17, 18, 22, 23, 27 और 29 नवंबर 2023
  • दिसंबर 2023 गृह प्रवेश मुहूर्त: 6, 8, 15 और 21 दिसंबर 2023

Devshayani Ekadashi 2023: विवाह मुहूर्त

  • नवंबर 2023 विवाह मुहूर्त: 23, 24, 27, 28 और 29 नवंबर 2023

दिसंबर 2023 विवाह मुहूर्त: 5, 6, 7, 8, 9, 11 और 15 दिसंबर 2023

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button