शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को बेल्ट से पीटा, पूरे शरीर पर पड़े निशान – RGH NEWS
देश

शिक्षक ने बेरहमी से छात्र को बेल्ट से पीटा, पूरे शरीर पर पड़े निशान

Teacher mercilessly thrashes student with belt भिंड। मध्यप्रदेश के​ जिला भिंड में छठवीं कक्षा के एक छात्र को कक्षा के दूसरे छात्रों के झगड़ने की शिकायत शिक्षक से करना महंगा पड़ गया। शिक्षक ने आवेश में आकर शिकायत करने वाले छात्र को ही बेल्ट से इतना पीटा कि छात्र के शरीर पर बेल्ट के निशान तक पड़ गए। छात्र ने जब घर जाकर यह बात अपनी मां को बताई तो छात्र की मां अपने बच्चे को लेकर थाने पहुंची और शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। यह पूरा मामला पिथनपुरा चौराहे स्थित एक निजी स्कूल का है।

दरअसल भिंड में पिथनपुरा चौराहे पर स्थित वैल फाउंडेशन स्कूल में सोनपुर गॉव निवासी 14 साल का पंकज नरवरिया कक्षा 6 का छात्र है। पंकज नरवरिया रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने स्कूल पहुंचा था लेकिन यहां कक्षा में मौजूद अन्य छात्र आपस में झगड़ रहे थे। बच्चों को झगड़ते देख जब पंकज नरवरिया ने इस बात की शिकायत कक्षा के शिक्षक राजवीर से की तो शिक्षक राजवीर भड़क गए।

Read more:महिलाओं को छोटे उद्योगों के लिए मिलेगी लोन और सब्सिडी की सुविधा : मुख्यमंत्री श्री बघेल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छात्र पंकज की मां ने पुलिस को बताया की शिक्षक राजवीर ने गुस्से में आकर पंकज को बेल्ट से जमकर पीटा। शिक्षक राजवीर ने पंकज को बेल्ट से इतना पीटा कि पंकज के शरीर पर बेल्ट की पिटाई के निशान उभर आए। स्कूल के बाद पंकज अपने घर पहुंचा तो उसने पूरी बात अपनी मां रानी नरवरिया को बताई। जिसके बाद पंकज की मां रानी नरवरिया अपने बेटे को लेकर पावई थाने पहुंची और यहां शिक्षक राजवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

Teacher mercilessly thrashes student with belt पावई थाना पुलिस ने छात्र के शरीर पर दिख रहे पिटाई के निशान के आधार पर और पंकज की मां रेखा नरवरिया की शिकायत पर से शिक्षक राजवीर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 75 जेजे एक्ट 2015 के तहत एफ आई आर दर्ज कर ली है।

Related Articles

Back to top button