देश

शादी में आठ लोगों ने नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

Gang rape with minor in marriage : पटना। शादियों का सीजन चल रहा है। कहीं कहीं शादियों में ऐसी वरदातें हो जाती है जो शर्मसार कर देती हैं। ऐसा की मामला बिहार से आया है। जो बगहा के नक्सल प्रभावित लौकरिया थाना क्षेत्र का है। एक गांव में कुछ आठ लोगों ने नाबालिग को उठाकर सुनसान जगह पर ले गए एवं उसके साथ एक साथ सभी ने दुष्कर्म किया।

बताया जा रहा है की युवती अपने रिश्तेदार के साथ शादी समारोह में शामिल होने सुंदरपुर हरनाटांड़ से मझौवा जा रही थी। इसी बीच मझौवा से गुजरने वाली नहर के पास लड़की का रिश्तेदार शौच करने गया। तभी बाइक सवार लड़के आए और लड़की के साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। लड़की के चीखने की आवाज सुन उसका रिश्तेदार आया और उन लड़कों से भीड़ गया। पीड़ित रिश्तेदार ने बताया की जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया।

Read more: रायगढ़ सहित इन जिलों के IAS अधिकारियो का हुआ तबादला…देखे पूरी लिस्ट

Gang rape with minor in marriage

इस बीच 6 अन्य लोग आ गए और उसे बुरी तरीके से पीटना शुरू कर दिया। जिसके बाद वह भागकर शादी वाले घर पर पहुंचा और वहां लोगों को सारी जानकारी दी. जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक आरोपियों ने नाबालिग को गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया था। पिटाई से लड़की के रिश्तेदार का सर फट गया है और वह बुरी तरह जख्मी हो गया है। घटना की सूचना पर रामनगर एसडीपीओ नन्द जी प्रसाद मौके पर पहुंचकर पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
x