शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को भूपदेवपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी न्यायिक रिमांड पर
थाना भूपदेवपुर के अपराध क्रमांक 112/19 धारा 376 भादवि के पिछले 03 माह से फरार आरोपी *प्रदीप खूंटे पिता जनोहर खूंटे उम्र 23 वर्ष साकिन पाट थाना कोसीर* जो पीडिता को शादी करने का झांसा देकर पिछले 01 साल से लगातार शारीरिक शोषण कर रहा था, आरोपी द्वारा पीडिता से शादी करने से इंकार करने पर जब थाना भूपदेवपुर में अपराध पंजीबद्ध होने की उसे जानकारी हुई तो गिरफ्तारी के भय से फरार हो गया । भूपदेवपुर पुलिस आरोपी के मिलने के हर ठिकानों पर दबिश देती रही किन्तु आरोपी फरार होकर हिमांचल प्रदेश चले जाने की अपुस्ट सूचना मिल रही थी । आरोपी के गिरफ्तारी के लिये गांव में मुखबिर लगाया गया था आज दिनांक 23.09.19 को मुखबिर से मिली सूचना पर टी0आई0 उत्तम साहू द्वारा सूचना की तस्दीकी के लिये थाने से आरक्षक मुरली मनोहर पटेल को आरोपी के गांव भेजा । आरक्षक अपने सूझ बुझ से आरोपी को पकडा थाने ले आया जिसने हिरासत में आरोप को स्वीकार किया जिस पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।


