शरीर में पोटैशियम ज्यादा कम तो अचानक हार्ट अटैक,केला-आलू सेहत के संकटमोचक

परिणीता’, ‘हेलिकॉप्टर ईला’ और ‘मर्दानी’ जैसी हिट फिल्मों के डायरेक्टर प्रदीप सरकार नहीं रहे। बीते शुक्रवार को मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदीप का ‘पोटैशियम लेवल’ कम हो गया था, जिसके बाद से वो डायलिसिस पर थे।
आज बात इसी पोटैशियम पर करते हैं, जिसके घटने या बढ़ने से पूरे शरीर में जैसे भूकंप आ जाता है।
हमारे शरीर को पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और फॉस्फेट जैसे मिनरल्स की जरूरत होती है, जिन्हें इलेक्ट्रोलाइट्स कहा जाता है।
‘हनुमान के बल’ की तरह होता है शरीर में पोटैशियम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, BHU की डॉ. अनुश्रीयम कीर्ति ने बताया कि पोटैशियम ‘हनुमान के बल’ की तरह होता है। जैसे रामायण में हनुमान जी को समुद्र पारकर लंका पहुंचना नामुमकिन लग रहा था। लेकिन जब उन्हें उनका बल याद दिलाया गया तो वो लंका दहन करके लौटे।
लब्बोलुआब ये है कि इंसान में किसी भी काम को अंजाम तक पहुंचाने की क्षमता होती है, बशर्ते उसमें वो आत्मविश्वास हो।
पोटैशियम मिनरल की मात्रा शरीर में कम ही होती है, मगर यह संतुलित रूप में जरूरी है।
मेडिकल रिसर्च से जुड़ी संस्था ‘मेयो क्लीनिक’ के मुताबिक, यह मिनरल हमारे ब्रेन से सूचनाएं या आदेश लेकर शरीर के बाकी हिस्सों तक पहुंचाने वाली नसों, शरीर और दिल की मांसपेशियों के लिए बेहद जरूरी है। यह शरीर में इलेक्ट्रिक सिग्नल्स भेजने का काम करता है।
किचन से पूरी करें पोटैशियम की कमी
शरीर में पोटैशियम कम होने पर स्लाइन चढ़ाई जाती है। लेकिन किचन में ऐसी कई चीजें रहती हैं जिनसे बॉडी में पोटैशियम का सही लेवल बना रहता है।
डॉ. कीर्ति कहती हैं कि केला पोटैशियम का सबसे अच्छा सोर्स है। अगर आप लो फील करें, थकान महसूस करें या मांसपेशियों में खिंचाव हो तो सुबह नाश्ते के बाद केला खाएं।
किसे और कितना लेना चाहिए पोटैशियम
अमेरिका की नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक, औसतन किसी महिला को रोजाना 2320 मिलीग्राम, जबकि किसी पुरुष को 3016 मिलीग्राम पोटैशियम लेना चाहिए।
- 14 से 18 साल की लड़कियों को हर दिन 2300 मिलीग्राम, जबकि 19 साल से ऊपर की महिलाओं को 2600 मिलीग्राम पोटैशियम लेना चाहिए।
- प्रेग्नेंट और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए यह मात्रा 2500 से 2900 के बीच होनी चाहिए।
- 14 से 18 साल के युवाओं के लिए पोटैशियम की मात्रा 3 हजार मिलीग्राम, जबकि 19 साल से ऊपर के पुरुषों के लिए यह मात्रा 3400 मिलीग्राम होनी चाहिए।
हम आप क्या खाएं-पिएं कि रिस्क कम हो
ज्यादा से ज्यादा ताजी सब्जियां और फल लें, जिनमें पोटैशियम ज्यादा और सोडियम होता है।
ब्रेड, चीज, पिज्जा-बर्गर, कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स, पैक्ड और प्रॉसेस्ड फूड आइटम्स से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जबकि पोटैशियम कम होता है।



