देश

शराब से 39 मौतें, नीतीश बोले- जो पिएगा, वो मरेगा

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 39 लोगों की मौतें हो चुकी हैं। 30 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनकी हालत गंभीर है। यानी मौतें और बढ़ सकती हैं। जिस मशरक इलाके में घटना हुई है, वहां थानेदार रितेश मिश्रा समेत 2 लोगों को सस्पेंड किया गया है। जांच के लिए SIT बनाई गई है।

उत्पाद विभाग की 7 टीमें छापेमारी कर रही है। मशरक के अलग-अलग इलाके से 600 लीटर अवैध शराब बरामद हुआ है। अब तक 48 घंटे में 150 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उधर, CM नीतीश कुमार ने कहा है कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। सबको अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button