शराब दुकानों को बंद करने का आदेश – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

शराब दुकानों को बंद करने का आदेश

बेमेतरा: कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में 26 जनवरी 2023 दिन गुरूवार को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी 2023 सोमवार को महात्मा गांधी निर्वाण दिवस के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किए है। जारी आदेश में कहा गया है कि शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी/विदेशी मदिरा एफ. एल.-1(घघ), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट) एवं मद्य भण्डारण भाण्डागार बंद रहेगा।

Read more:मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और सुश्री शैलजा कुमारी ने कल्पतरू रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भ्रमण

वहीं, बस्तर कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा एक आदेश जारी कर 26 जनवरी ’’गणतंत्र दिवस’’ और 30 जनवरी ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। 26 जनवरी 2023 ’’गणतंत्र दिवस’’ और 30 जनवरी 2023 को ’’महात्मा गांधी निर्वाण दिवस’’ के अवसर पर बस्तर जिले में स्थित सभी प्रकार की मदिरा दुकानें एवं लायसेंस अर्थात देशी मदिरा सी.एस.2 (घघ), विदेशी मदिरा एफ.एल.1 (घघ), एफ.एल. 3 (होटल बार), एफ.एल. 7 (सैनिक कैंटिन) एवं मद्य भण्डारण भण्डागार जगदलपुर को 25 और 29 जनवरी 2023 को समयावधि पश्चात् बंद करने एवं 26 और 30 जनवरी 2023 को पूर्णतः बंद रखे जाने के लिए आदेशित किया गया है

 

Related Articles

Back to top button