शराब गटकने के आरोप में चूहा गिरफ्तार...जाने क्या है पूरा मामला – RGH NEWS
देश

शराब गटकने के आरोप में चूहा गिरफ्तार…जाने क्या है पूरा मामला

Rats Wine Party: आपने लोगों के बारे में शराब पीते तो सुना होगा लेकिन क्या अब चूहे भी शराब पीने लगे ? तो इसका उत्तर है, जी हां.  यह विचित्र घटना छिंदवाड़ा (Chhindwara) जिले के एक पुलिस स्टेशन से सामने आई है. एक चूहे को एक पुलिस स्टेशन में शराब की बोतलें खाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. शराबी चूहे को अब अदालत के सामने पेश किया जाएगा.

जानें चूहे कैसे बना आरोपी ?

पुलिस ने कुछ दिनों पहले प्लास्टिक की बोतलों में पैक अवैध शराब जब्त की थी और बोतलों को स्टोर रूम में रख दिया था. हालांकि, जब जब्त शराब कोर्ट में पेश करने का समय आया तो पुलिस को पता चला कि कम से कम 60 बोतलें खाली हो चुकी थीं. पुलिस का कहना है कि इन बोतलों चूहों ने खाली कर दिया.

read more: इंजीनियरों के लिए सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका,जल्द करें आवेदन…

पुलिस ने आरोपी चूहों में से एक को गिरफ्तार करने का भी दावा किया है, जिसे अब सबूत के तौर पर अदालत के सामने पेश किया जाएगा. हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि शराब पार्टी में कितने चूहे शामिल थे! बता दें कि जिस मामले में शराब की बोतलें जब्त की गईं, वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है. पुलिस अब अदालत को परिस्थिति समझाने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रही है, क्योंकि जब्त की गई शराब अदालत में पेश की जानी है.

पहले भी चूहे ने पी है शराब 

Rats Wine Party:: यह पहली बार नहीं है, जब चूहों पर पुलिस स्टेशन में शराब पीने का आरोप लगा है. इसके पहले प्रदेश पुलिस ने शाजापुर (Shajapur) जिला अदालत में एक ऐसी ही घटना सुनाई, तो न्यायाधीश और अदालत का पूरा स्टाफ हंस पड़ा था. वहीं इस मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) भी मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) से पीछे नहीं है. साल 2018 में बरेली (Bareli) के छावनी पुलिस स्टेशन के गोदाम में रखी 1,000 लीटर से अधिक जब्त शराब गायब हो गई थी. स्थानीय पुलिसकर्मियों ने शराब गटकने का आरोप चूहों पर लगाया था.

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button