देश

शराब के नशे में व्यक्ति ने कही दोस्त की पत्नी से सेक्स करने की बात…तो युवक ने कर दिया ऐसा कांड

friend demand sex from friend wife नई दिल्ली : अनजान लोग कब दोस्त बन जाए ये किसी को पता नहीं होता। कई बार कोई अनजान जब दोस्त बनता है तो जीवन में कई बदलाव आते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ एक शख्श के साथ। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते थे। एक दूसरे से अंजान थे, लेकिन शराब ने दोस्ती करा दी। दो शराबियों के सेक्स की बात हुई और वहां एक ने दूसरे की पत्नी के साथ संभोग करने की बात कर दी। लेकिन ये बात दूसरे को रास नहीं आई और उसने अपने उस दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।

दक्षिण बेंगलुरु के जयनगर की है घटना

यह पूरी घटना दक्षिण बेंगलुरु के जयनगर की है। यहां रहने वाले सुरेश और मणिकांत जो कि दिहाड़ी मजदुर थे। दोनों के बीच शराब पीने के दौरान दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और सुरेश ने मणिकांत को मौत के घाट के उतार दिया। मृतक मणिकांत की बहन के शिकायत के बाद आरोपी सुरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सुरेश और मणिकांत एक ही गली में रहते थे। लेकिन एक दूसरे को नहीं जानते थे। 8 मार्च की सुबह, सुरेश मणिकांत के घर आया और उसकी मां से कहा कि वो अपने बेटे को घर ले आए। क्योंकि वो उसके घर के पास सो रहा है।

बहन की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

इसके बाद महिला तुरंत अपने बेटे को घर लेकर आई। जब मणिकांत की बहन आई तो देखा कि भाई के नाक से खून बहर रहा है। इसके बाद आधी रात को उन्हें विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुरुवार को उसकी बहन ने शिकायत दर्ज कराई। शव के पोस्टमार्टम के बाद पाया गया कि मणिकांत की मौत आंतरिक चोटों से हुई थी। उसकी खोपड़ी पर चोट के निशान थे, वहां पर ब्लीडिंग हुई थी

Read more:साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर की वाइफ के किलर लुक

मणिकांत ने कही थी सुरेश की पत्नी से संबंध बनाने की बात

friend demand sex from friend wife : जब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो देखा कि मणिकांत के शव को सुरेश सड़क पर घसीट कर ला रहा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आया। उसने पुलिस को बताया कि 7 मार्च को वो और मणिकांत शराब पी थी। इसके बाद सड़क पर बात कर रहे थे। इसके बाद मणिकांत सुरेश के घर में घुस गया उसने उससे अपनी पत्नी को यौन संबंध बनाने के लिए भेजने को कहा। ये बात सुरेश को रास नहीं आई और उसने लकड़ी के लट्ठे से मणिकांत के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसने मणिकांत को बाहर फेंक दिया ताकि ऐसा लगे कि वह सो रहा है।

Related Articles

Back to top button