शपथ लेते ही एक्शन में CM ‘योगी स्टाइल’, में कर दिया यह ऐलान अब नहीं…!!!

MP CM Mohan Yadav : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शपथ ग्रहण करने के बाद एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने बुधवार को आदेश दिया कि धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर नहीं बजाए जाएंगे. साथ ही खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने के भी आदेश दिए गए हैं. पदभार लेने के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई, जिसमें दोनों उपमुख्यमंत्री, चीफ सेकेटरी और विभागों के अध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद थे.
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहन यादव ने कहा, खुले में मांस या अंडे की दुकान चलाने को लेकर भारत सरकार ने भी निर्देश जारी किए हैं. मध्य प्रदेश में पालन के लिए हमने सख्त निर्देश जारी किए हैं. जनता की सुरक्षा जरूरी है.
Read more:अब छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष होंगे यह, विधायक दल की बैठक में बनी सहमति
MP CM Mohan Yadav उन्होंने कहा, हर जिले के अंदर युवाओं के लियर एक्सीलेंस कॉलेज बनाया जाएगा. 52 कॉलेज का चयन किया गया है, जिनको प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के नाम से जाना जाएगा. सभी कॉलेजों में डिजी लॉकर की सुविधा होगी. सीएम यादव ने कहा, हमने फैसला किया है कि डिग्री मार्कशीट के लिए छात्र परेशान होते हैं इसलिए डिजी लॉकर कॉलेज यूनिवर्सिटी के लिए बनाया जाएगा.


