शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जिले में संचालित होंगे शासकीय कार्यालय – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ जिले में संचालित होंगे शासकीय कार्यालय

रायगढ़, 8 फरवरी 2022/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा कोरोना वायरस एवं नये वेरिएण्ट ओमिक्रान के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण हेतु गत दिवस शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की न्यूनतम उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया था। वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों में गिरावट दर्ज की गई है, को दृष्टिगत रखते हुए जिले के शासकीय कार्यालयों में कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Back to top button