व्याख्याता पदों पर बंपर भर्ती, वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा चयन

CG Lecturer Recruitment 2023 सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कॉलेज में इन दिनों व्याख्यता पदों पर बंपर भर्ती निकली है। सबसे खास बात ये कि इसकी भर्ती वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च को समय प्रांत 11.00 बजे पॉलीटेक्निक कॉलेज में इस भर्ती अभियान में शामिल हो सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक जगदलपुर में संचालित त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए रिक्त पदों के विरुद्ध सम सेमेस्टर सत्र 2022-23 में अध्यापन कार्य के लिये अंशकालीन व्याख्याता के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
Read more: BSEB ने जारी किया 12वीं बोर्ड का परिणाम, टॉपर्स को मिलेंगे 1 लाख रुपए और लैपटॉप
CG Lecturer Recruitment 2023 इच्छुक उम्मीदवार 27 मार्च को समय प्रांत 11.00 बजे अपने मूल दस्तावेजों (शैक्षणिक अर्हता एवं अनुभव इत्यादि) एवं एक सेट छाया प्रतियों के साथ धरमु माहरा शासकीय कन्या पॉलीटेक्निक कॉलेज जगदलपुर में उपस्थिति हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी हेतु संस्था की वेबसाईट www. ggpolyjdp.ac.in से प्राप्त की जा सकती है।



