वोटिंग से पहले PM मोदी का मुंगेली और महासमुंद दौरा, 13 नवंबर को आम सभा को करेंगे संबोधित

PM Modi CG Visit: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा दहलीज पर खड़ा हुआ है। दूसरे चरण की वोटिंग के लिए एक हफ्ते से भी कम का समय बचा हुआ है इससे पहले पार्टियों के दिग्गजों के लगातार प्रदेश में दौरे जारी है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री पीएम मोदी 13 नवंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी मुंगेली और महासमुंद का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी आम सभा को संबोधित करेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी सुबह 10:15 को रायपुर पहुंचेंगे।
Read more: आज दीपोत्सव से चमक उठेगी अयोध्या, बनने जा रहा विश्व रिकॉर्ड
PM Modi CG Visit बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए केंद्र के दिग्गज नेताओं का प्रदेश दौरा लगातार जारी है। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान हो चुका है और 17 नवंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है। दूसरे चरण के मतदान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत तमाम बड़े केंद्रीय मंत्रियों का लगातार छत्तीसगढ़ दौरा जारी है।



