वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में होगा बड़ा बदलाव, इन प्लेयर्स को मिलेगा मौका!

IND vs WI वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत ने 209 रन से हरा दिया था. इसी के साथ भारत का चैंपियन बनने का लगातार दूसरी बार ख्वाब टूट गया. अब टीम वेस्टइंडीज दौरे से अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपने अभियान का आगाज करेगी. फिलहाल तो भारतीय टीम महीनेभर के रेस्ट पर हैं.
टीम इसके बाद वेस्टइंडीज के लंबे दौरे पर बिजी हो जाएगी. अगले महीने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएगा. टेस्ट सीरीज से भारत अपने इस दौरे का आगाज करेगा. इस सीरीज में टीम में कुछ बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं.
जायसवाल ले सकते हैं पुजारा की जगह
क्रिकबज की खबर के अनुसार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बैकअप खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल चेतेश्वर पुजारा की जगह ले सकते हैं. पुजारा भारतीय टेस्ट टीम में नंबर 3 के अहम बल्लेबाज हैं, मगर पिछले कुछ समय से वो खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. 2020 से अभी तक 52 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक ही शतक निकला. उनका औसत 29.69 का रहा.
पुजारा के शॉट सेलेक्शल पर बवाल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी वो चल नहीं पाए थे. खराब शॉट खेल वो आउट हो गए थे. पहले भी कई बार उनके शॉट सेलेक्शन पर सवाल खड़े हो चुके हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका खेलना मुश्किल ही लग रहा है. अगर उन्हें स्क्वॉड में चुना भी जाता है, तो शायद ही प्लेइंग इलेवन में उन्हें मौका मिल पाए.
Read more घर में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जले….
IND vs WIअगर बाहर होते हैं तो जायसवाल नंबर 3 पर उनकी जगह ले सकते हैं. जायसवाल की बात करें तो वो गजब की फॉर्म में चल रहे हैं. आईपीएल में उनके बल्ले ने आग उगली थी. जायसवाल ने 14 मैचों में 48.08 की औसत से 625 रन ठोक दिए थे, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उन्हें ऐन मौके पर बैकअप खिलाड़ी चुना गया. उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ की जगह ली थी, जो अपनी शादी के चलते भारतीय स्क्वॉड से बाहर हो गए थे.


