वीकेंड पर अवतार-2 का जबरदस्त प्रदर्शन

Avatar 2 full:अवतार ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 46 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है। इस हिसाब से इसने अपना पहला वीकेंड 129 करोड़ के साथ खत्म किया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म अब तक 160 करोड़ रुपए बटोर चुकी है। अवतार-2, एवेंजर्स एंडगेम के बाद ओपनिंग वीकेंड पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम ने ओपनिंग वीकेंड पर 159 करोड़ की कमाई की थी।
तीन दिनों में 129 करोड़ का किया कलेक्शन
अवतार 2 ने रिलीज के पहले दिन 41 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने तकरीबन 45 करोड़ की कमाई की थी। अब 46 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई 129 करोड़ हो गई है।
अवतार 2 ने भारत में रिलीज होने वाली सभी हॉलीवुड फिल्मों में दूसरा सबसे बेस्ट ओपनिंग वीकेंड हासिल किया है। 157.20 करोड़ के साथ एवेंजर्स एंडगेम पहले नंबर पर है। वहीं एवेंजर्स इन्फिनिटी वॉर, 94.30 करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके अलावा 79.50 करोड़ के साथ डॉक्टर स्ट्रेंज-मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस चौथे और 79.14 करोड़ के साथ स्पाइडर-मैन नो वे होम पांचवे पोजिशन पर है।
Avatar 2 full:बता दें कि अवतार 2 16 दिसंबर को रिलीज हुई है। देश के चुनिंदा शहरों में फिल्म का पहला शो 16 दिसंबर को मिडनाइट 12 बजे से शुरू हो गया था। करीब दो हजार करोड़ में बनी इस फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स, वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर की काफी तारीफ सुनने को मिल रही है।



