वीकेंड कर्फ्यू खत्म, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 200 लोग – RGH NEWS
देश

वीकेंड कर्फ्यू खत्म, शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 200 लोग

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में कोरोना मामले में गिरावट के बाद अब आम जनता को बंदिशों से राहत मिली है. कोरोना हालात पर दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (Delhi Disaster Management Authority) की अहम बैठक गुरुवार को हुई. इस बैठक में वीकेंड कर्फ़्यू (Weekend Curfew), और बाज़ारों के ऑड-ईवन सिस्टम खत्म करने पर फैसला लिया गया है.

हालांकि अभी नाइट कर्फ़्यू जारी रहेग. वहीं 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खुलेंगे. शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट मिलेगी. दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे. एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और स्कूल अभी बंद रहेंगे.

 

बता दें कि बुधवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी स्कूलों को खोलने की बात कही थी. हालांकि, फैसला डीडीएमए की मीटिंग में होगा. मनीष सिसोदिया ने कहा था कि ऑनलाइन शिक्षा कभी भी ऑफलाइन शिक्षा की जगह नहीं ले सकती है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने स्कूलों को उस समय बंद कर दिया था जब यह बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं था, लेकिन अब अत्यधिक सावधानी छात्रों को नुकसान पहुंचा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button