विराट कोहली दूसरे मैच से बाहर,ये रही वजह – RGH NEWS
खेल

विराट कोहली दूसरे मैच से बाहर,ये रही वजह

नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच जोहानिसबर्ग टेस्ट (Johannesburg Test) के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया (Team India) को तगड़ा झटका लगा है. विराट कोहली (Virat Kohli) ये टेस्ट नहीं खेल रहे हैं. उनकी जगह केएल राहुल (KL Rahul) टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वो भारत की तरफ से टेस्ट कैप्टनसी करने वाले 34वें खिलाड़ी हैं. केएल राहुल ने बतौर कप्तान अपने पहले ही टेस्ट में टॉस भी जीता. इसके बाद उन्होंने बताया कि विराट कोहली को पीठ में दर्द है और इसी वजह से वो नहीं खेल रहे हैं.

केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैरमौजूदगी में हाल ही में केएल राहुल (KL Rahul) को टीम इंडिया (Team India) का टेस्ट उपकप्तान बनाया गया था, अब जब विराट कोहली (Virat Kohli) चोटिल हुए तो राहुल को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई.

 

केएल राहुल ने जीता टॉस

पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल (KL Rahul) ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

 

दक्षिण अफ्रीकी टीम में 2 बदलाव

दक्षिण अफ्रीका (South Africa)  ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. बच्चे के जन्म के कारण छुट्टी पर जाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) की जगह काइल वेरेयनी (Kyle Verreynne) और वियान मुल्डेर की जगह डुआने ओलिवियर (Duanne Olivier ) को टीम में चुना गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button