विराट कोहली के 50 शतक पूरे होने पर सचिन ने की तारीफ

Sachin Tendulkar Praises Virat Kohli: विराट कोहली ने बुधवार, 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया, जब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में अपने करियर का 50 वां वनडे शतक जड़ा.
इस उपलब्धि के साथ विराट कोहली न केवल सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए बल्कि 50 वनडे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी भी बन गए हैं. भारत के पूर्व कप्तान ने इस वर्ल्ड कप में 106 गेंदों पर अपना तीसरा शतक पूरा किया. विराट कोहली के अन्य दो शतक लीग चरण में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाए थे.
Read more : वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा ने बनाया छक्कों का रिकॉर्ड
सचिन ने की विराट कोहली की तारीफ
विराट कोहली के शानदार शतक पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर X ने ‘रन मशीन’ को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ”जब मैं पहली बार आपसे भारतीय ड्रेसिंग रूम में मिला था, तो टीम के अन्य साथियों ने आपके साथ मेरे पैर छूने का मजाक किया था. मैं उस दिन अपनी हंसी नहीं रोक सका. लेकिन जल्द ही, आपने अपने जुनून और कौशल से मेरे दिल को छू लिया. मैं बहुत खुश हूं कि वह युवा लड़का एक ‘विराट’ खिलाड़ी बन गया है. मुझे इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती कि एक भारतीय ने मेरा रिकॉर्ड तोड़ा. और इसे सबसे बड़े मंच पर (वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में) और मेरे घरेलू मैदान पर करना सोने पर सुहागा है.”
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1724758404110090423?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1724758404110090423%7Ctwgr%5E8da1f9908022f0e1379cf359e39125554992c0de%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fzeenews.india.com%2Fhindi%2Fsports%2Fcricket%2Fsachin-tendulkar-praises-kohli-for-50-odi-centuries-says-so-happy-that-young-boy-has-grown-into-a-virat-player%2F1961021
विराट कोहली ने तोड़े ने कई रिकॉर्ड
Sachin Tendulkar Praises Virat Kohli बता दें कि यह पहली बार था जब कोहली ने वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबले में 50 या उससे अधिक रन बनाए. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को पार किया. वर्ल्ड कप में 81वां रन बनाते ही विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर को पछाड़ दिया. उन्होंने वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा. वर्ल्ड कप 2003 में सचिन तेंदुलकर के बल्ले से 673 रन निकले थे. विराट ने 10 पारियों में अबतक 711 रन बना लिए हैं. वर्ल्ड रिकॉर्ड शतक और श्रेयस अय्यर के शानदार शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट पर 397 रन का विशाल स्कोर बनाया.



