विटामिन की कमी होने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण…

Vitamin Deficiency Warning Signs: शरीर के भरपूर पोषण और बीमारियों को दूर रखने के लिए हमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की जरूरत पड़ती है, इनमें विटामिन की भी अहमियत काफी ज्यादा है. इसकी मदद से बॉडी ऑर्गन को सही तरीके से फंक्शन करने में मदद मिलती है. अगर हमारे शरीर में विटामिन की कमी हो जाए तो सेहत को काफी नुकसान पहुंचता है. आइए जानते हैं कि विटामिन की कमी को कैसे पहचाने
विटामिन की कमी के लक्षण
मसूड़ों से खून
मसूड़ों में खून आने से काफी तकलीफ होती, ये समस्या आजकल आम हो चुकी है. आमतौर पर ऐसा विटामिन सी की कमी के कारण होता है, तब इम्यूनिटी भीकमजोर हो जाती है. इसके लिए आप संतरे, मौसम्बी और नींबू का सेवन बढ़ा दें.
मुंह में छाले
अगर मुंह में छाले हो दाएं तो भोजन करने में काफी परेशानी आती है. आमतौपर ये विटामिन बी12 और आयरन की कमी से होता है. इसके लिए आप फैटी फिश और फोर्टिफाइड अनाज खा सकते हैं.
नाइट ब्लाइंडनेस
कुछ लोगों को रात में कम नजर आता है, इस बीमारी को रतौंधी या नाइट ब्लाइंडनेस कहते है. जो लोग अपनी डाइट में विटामिन ए बेस्ड फूड कम खाते हैं उनको ये परेशानी पेश आती है. इससे बचने के लिए आप पालक और पपीता खाएं.
Also Read कॉन्सटेबल के 9212 पद के लिए कल से करें अप्लाई, फ्री में कर सकते हैं आवेदन…
कमजोर नाखून और बाल
Vitamin Deficiency Warning Signsअगर शरीर में विटामिन की कमी हो जाए तो इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है. आप पाएंगे कि नाखून और बाल पहले के मुकाबले कमजोर होने लगे है जिसकी वजह से ये आसानी से टूट सकते है. आगे चलकर आपको गंजेपन की समस्या हो सकती है.



