विक्की-सारा की फिल्म आगई ओटीटी पर, इस दिन मचाएगी OTT पर धमाल…

Vicky Kaushal Sara Ali Khan Film: विक्की कौशल और सारा अली खान को इस खबर से झटका लग सकता है. उन्होंने निर्देशक लक्ष्मण उतेकर की जिस फिल्म को थियेटर की मान कर किया था, चर्चा है कि वह अब डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हो सकती है. फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं हुआ है मगर इसकी डील ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हो चुकी है. फिल्म का बड़ा हिस्सा मध्य प्रदेश के इंदौर में शूट हुआ और तब की तस्वीरों में दोनों की कैमेस्ट्री अच्छी नजर आ रही थी. इस रोमांटिक कॉमेडी को लेकर काफी अटकलें लग रही थीं परंतु जिस तरह से बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस इन दिनों झटके खा रहा है, निर्माता अच्छी कीमत मिलने पर इसे अब डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज कर सकते हैं.
सवाल है कंटेंट का
बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल निर्माता आखिरी फैसला नहीं कर पाए हैं, परंतु नेटफ्लिक्स के साथ डील होने के बाद यह डर है कि वह इसे ओटीटी पर ही रिलीज कर दें. थियेटरों में न उतारें. अगर ऐसा हुआ तो यह सारा के करियर की तीसरी फिल्म होगी, जो बनी तो थियेटर में रिलीज होने के लिए मगर डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज कर दी गई. उससे पहले उनकी अतरंगी रे और कुली नंबर 1 सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर रिलीज हो चुकी हैं. इसी तरह से विक्की कौशल की गोविंदा नाम मेरा थियेटरों में रिलीज होने के बजाय बीते दिसंबर में सीधे ओटीटी पर रिलीज कर दी गई थी. सारा और विक्की की तीनों ही फिल्में ओटीटी पर खास चर्चा नहीं बटोर सकी थीं और जल्द ही दर्शकों के दिल-दिमाग से उतर गईं क्योंकि इनका कंटेंट कमजोर था.
Also read CG News: भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का रायपुर में जोरदार स्वागत…
टाइटल का है इंतजार
Vicky Kaushal Sara Ali Khan Film: विक्की-सारा की इस फिल्म की शूटिंग इंदौर में कोरोना का जोर कमजोर पड़ने के बाद दिसंबर 2021 में शुरू हुई थी. खबर है कि नेटफ्लिक्स ने फिलहाल अनाम इस फिल्म के अधिकार 70 करोड़ रुपये में खरीदे हैं. आज की स्थिति में बॉक्स ऑफिस पर सर्कस जैसी मल्टीस्टारर फिल्म तक इतना कलेक्शन नहीं कर पाई और कई मध्यम दर्जे के सितारों की फिल्में 15-20 करोड़ रुपये तक नहीं कमा सकी हैं. पिछले शुक्रवार को रिलीज हुई 35 करोड़ में बनी मल्टीस्टारर कुत्ते का लाइफ टाइम बिजनेस तो 5 से 7 करोड़ के बीच रहने का अनुमान है. ऐसे में 70 करोड़ की रकम मीडियम बजट फिल्म के लिए काफी है. वैसे लक्ष्मण उतेकर की आखिर फिल्म मिमी ने नेटफ्लिक्स के लिए काफी दर्शक जुटाए थे. ऐसे में नेटफ्लिक्स को उनकी यह फिल्म सीधे रिलीज करने में कोई समस्या नहीं होगी. फिल्म के फरवरी-मार्च में रिलीज होने की उम्मीद है.



