Advertisement Carousel
Advertisement Carousel
देश

वहशी दरिंदों ने मां के सामने ही 15 साल की बेटी से किया गैंगरेप, जबरन उठाकर ले गए जंगल

Deoghar gang rape: पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लोगों को लगातार जागरूक कर रही है। इसके बाद भी क्राइम की वारदातें नहीं थम रही हैं। नया मामला झारखंड के देवघर का है। यहां स्टेज शो करने जा रही नाबालिग नर्तकी के साथ पांच युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं मां के सामने ही नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया गया। मां के विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई भी की गई। पांचों आरोपी उसके पास से मोबाइल और रुपए भी लेकर भाग निकले। यह घटना जिले के पाथरोल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर की है।

 

Read more:PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, विभिन्न परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Deoghar gang rape: मामले में देवघर के SP सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है और पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया है। जो इसमें शामिल हैं उनकी गिरफ़्तारी के लिए तलाश की जा रही है। इसके लिए SIT का भी गठन किया गया है। पीड़िता की मां के मुताबिक वह दुमका जिले की रहने वाली है। एक कार्यक्रम में शामिल होने अपनी 15 नाबालिग वर्षीय पुत्री के साथ पाथरोल थाना क्षेत्र के सिरसा गांव आई थी। लेकिन किसी कारणवश कार्यक्रम रद्द हो गया। इसके बाद रात में ही मां और बेटी पाथरोल से मधुपुर पैदल आ रही थी। इसी बीच दो बाइक पर कुल छह लोग आये और मां-बेटी को जबरन बहादुरपुर जंगल ले गये। इसके बाद घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता की मां के द्वारा विरोध करने पर युवकों ने उसे बुरी तरह पीटा। उसके बाद पांच युवकों ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ बलात्कार किया। घटना के बाद किसी तरह मां बेटी मधुपुर पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मधुपुर पुलिस ने पीड़िता का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया। हालांकि घटना पाथरोल थाना क्षेत्र की है। पाथरोल थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button