खेल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक…

Neeraj Chopra नीरज ने बुडापेस्ट में वर्ल्ड चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो के फाइनल में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ अपने करियर में पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल जीत लिया। ये सिर्फ नीरज के करियर का ही नहीं, बल्कि भारत के इतिहास में भी एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप का पहला ही गोल्ड था। साथ ही वो वर्ल्ड चैंपियनशिप में दो गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी बन गए।


