खेल

वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगे विराट कोहली? एबी डीविलियर्स ने किया खुलसा…

AB de Villiers On Virat Kohli: पिछले दिनों एशिया कप में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली नहीं खेल रहे हैं. बहरहाल, भारतीय टीम और विराट कोहली की नजर वनडे वर्ल्ड कप 2023 पर है. वहीं, इस बीच आईपीएल में विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेल चुके पूर्व साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स ने बड़ी भविष्यवाणी की है. दरअसल, एबी डिविलियर्स का मानना है कि विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 के बाद वनडे और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे

एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली के रिटायरमेंट पर क्या कहा?

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि इसके बाद आगामी वनडे वर्ल्ड कप साल 2027 में साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर खेला जाना है. अगले वर्ल्ड कप तक विराट कोहली खेलेंगे, यह मुश्किल है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप 2027 में काफी वक्त बाकी है. अगर आप विराट कोहली से पूछेंगे तो वह कहेंगे कि फिलहाल फोकस वर्ल्ड कप 2023 पर है. साथ ही उन्होंने कहा कि अगर टीम इंडिया वर्ल्ड कप जीत गई तो विराट कोहली के लिए इससे बेहतर क्या होगा… यह विराट कोहली के लिए शानदार तोहफा होगा.

 

Read more RBI ने 2000 रुपये के नोट को लेकर जारी किया नया आदेश…

 

 

‘वनडे और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं विराट कोहली’

AB de Villiers On Virat Kohliएबी डिविलियर्स ने कहा कि इस वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली संभवतः वनडे और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह सकते हैं. हालांकि, विराट कोहली आगामी कुछ सालों तक टेस्ट और आईपीएल खेल सकते हैं. बहरहाल, एबी डिविलियर्स की भविष्यवाणी के बाद के विराट कोहली के करोड़ों चाहने वालों को दिल टूटा है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सच में वर्ल्ड कप 2023 के बाद विराट कोहली वनडे और टी20 फॉर्मेट को अलविदा कह देंगे? फिलहाल, विराट कोहली की उम्र तकरीबन 34 साल है. इसके अलावा शारीरिक तौर पर वह बेहद फिट हैं. विराट कोहली के फैंस को उम्मीद है कि किंग कोहली आगामी तक जरूर खेलेंगे.

 

Related Articles

Back to top button