वजन घटाने में बेहद कारगर है सौंफ का पानी, ऐसे करें सेवन... – RGH NEWS
स्वास्थ्य

वजन घटाने में बेहद कारगर है सौंफ का पानी, ऐसे करें सेवन…

Fennel Seeds : वजन कम करना एक ऐसा मुश्किल काम है जिसे ज्यादातर लोग हासिल करना चाहते हैं लेकिन हर कोई कामयाब नहीं हो पाता. वजन बढ़ने की एक वजह आपकी गलत डाइट भी हो सकता है. फेमस डाइटीशियन आयुषी यादव (Ayushi Yadav) ने बताया कि अगर हम सौंफ का सेवन अलग-अलग तरीके से करेंगे तो पेट और कमर की चर्बी काफी हद तक कम की जा सकती है.

 

सौंफ के जरिए कैसे कम कर सकते हैं वजन?

सौंफ का इस्तेमाल आमतौर पर नेचुरल माउथ फ्रेशरनर के तौर पर किया जाता है, लेकिन आप शायद ये बाद नहीं जानते होंगे कि इसकी मदद से बढ़ते हुए वजन को भी कम किया जा सकता है. बस इसे यूज करने का तरीका आपको पता होना चाहिए.

भिगोए हुए सौंफ के पानी को पिएं Soaked Fennel Seeds Water

अगर आप बैली फैट कम करना चाहते हैं तो रात के वक्त एक चम्मच सौंफ को एक ग्लास पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें. अगली सुबह उठने के बाद इसे छन्नी से छानकर पी जाएं. ऐसा करने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बढ़ जाएगा. दरअसल 5 से 6 घंटे तक सौंफ भिगोने से इसके न्यूट्रिएंट्स पानी में मिल जाते हैं जो शरीर को फायदे पहुंचाते हैं

 

भूने हुए सौंफ Roasted Fennel Seeds
मीठा खाने की क्रेविंग वजन घटाने की प्रक्रिया के सबसे बड़े दुश्मनों में से एक है. मीठा खाने की चाहत को कंट्रोल करना मुश्किल होता है और इसलिए, आप इसके बजाय भुनी हुई सौंफ खाने पर विचार कर सकते हैं. इसे हेल्दी और मीठा बनाने के लिए आप इसमें गुड़ का पाउडर मिला सकते हैं.

 

Read more इस प्राइवेट बैंक ने FD पर बढ़ाया इंटरेस्ट रेट, 9% तक मिलेगा रिटर्न…

 

 

सौंफ की चाय Fennel Tea
Fennel Seedsसौंफ के बीजों का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका सौंफ की चाय पीना है. ये असरदार तरीके से हंगर क्रेविंग को कम करता है जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है. इस चाय की मदद से डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है. इसके लिए आप एक चुटकी सौंफ को एक कप पानी में उबालें और पी जाएं

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. RGH NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

.

Related Articles

Back to top button