वंदे भारत एक्सप्रेस का बदला लुक, अब इस रंग में नजर आएगी सेमी हाइस्पीड ट्रेन

Vande Bharat Express New Look चेन्नई: देश में अब तक अलग-अलग रूट्स पर 25 से अधिक वंदे भारत एक्सप्रेस को सफलतापूर्वक चलाया गया है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गोवा समेत कई राज्यों को अब तक देश की सेमी हाइस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिल चुकी है।इस बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का नया लुक सामने आ गया है। जल्द ही पटरियों पर एक अलग लुक और कलर के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस पटरियों पर दौड़ती नजर आएगी।
Read more: Raigarh News: सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट के 5 आरोपी बलवा के अपराध में गिरफ्तार
बदला वंदे भारत एक्सप्रेस का रंग
Vande Bharat Express New Look सोशल मीडिया पर वंदे भारत एक्सप्रेस की कुछ तस्वीरें नई तस्वीरें सामने आईं हैं। रेल मंत्री अश्विनी वेष्णव ने अपने अकाउंट पर वंदे भारत एक्सप्रेस की नई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक अलग रंग में नजर आ रही है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस मौजूदा ट्रेन से अलग नजर आने वाली है।नई ट्रेन भगवा और ग्रे रंग के बॉर्डर में आएगी। जानकारी के मुताबिक, जल्द ही इसकी पहली रैक रॉल आउट होने वाली है।
Inspected Vande Bharat train production at ICF, Chennai. pic.twitter.com/9RXmL5q9zR
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) July 8, 2023



