लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहाधाम का लोकार्पण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लोकसभाध्यक्ष श्री ओम बिड़ला एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अग्रोहाधाम का लोकार्पण

भवन को 6.40 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। अग्रोहाधाम सर्व समाज हेतु सामाजिक कार्यो के लिए उपलब्ध रहेगा। इस भवन का संचालन अग्रोहाधाम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होगा। यह भवन मध्य भारत का सबसे विशाल सर्व सुविधा युक्त सामाजिक भवन जिंदल रोड रायगढ में वृंदावन कालोनी के सामने स्थित है।  इस अवसर पर मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी,  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री नवीन जिंदल,  विधायक राजेश अग्रवाल,  विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व मंत्री श्री कृष्ण कुमार गुप्ता एवं अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल शरण गर्ग के साथ अग्रवाल समाज के गणमान्य व्यक्ति सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हैं।

Related Articles

Back to top button