लिव-इन पार्टनर ने शादी से किया इनकार तो, घर पहुंच गर्लफ्रेंड ने काट ली नसें

Gwaliyar news:वेलेंटाइन वीक में बॉयफ्रेंड द्वारा शादी रचाने से इनकार करने से नाराज गर्लफ्रेंड ने अपने हाथ की नसें काट ली. मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से जुड़ा है. दरअसल बीते 5 साल से बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रह रही गर्लफ्रेंड ने इस साल के वेलेंटाइन वीक में बॉयफ्रेंड से शादी रचाने को कहा, लेकिन बॉयफ्रेंड ने इसे नामंजूर कर दिया. इस बात से गर्लफ्रेंड इतनी नाराज हुई कि वो बॉयफ्रेंड के घर चली गई.
घर के सामने जाकर वो अपनी हाथ की नसें काटने लगी. इस वाकये के बाद बॉयफ्रेंड भाग निकला तो वहीं लोगों ने घायल गर्लफ्रेंड को डबरा अस्पताल पहुंचाया. गर्लफ्रेंड का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड बीते 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहा है. इस दौरान उसने कई बार फिजिकल रिलेशन बनाए हैं लेकिन बॉयफ्रेंड का मामा हमारी लव स्टोरी में रोड़ा बन गया. मामा के कहने पर बॉयफ्रेंड उससे शादी करने से इंकार कर रहा है.
Read more:नहीं थम रही पठान की छप्परफाड़ कमाई, क्या केजीएफ को छोड़ देगी पीछे
5 साल से बॉयफ्रेंड के साथ लिव इन रिलेशन में थी गर्लफ्रेंड
Gwaliyar news:जानकारी के मुताबिक ग्वालियर निवासी युवती पिछोर कस्बे के रहने वाले रणवीर कुशवाहा से प्रेम करती है. युवती ने बताया करीब 5 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों बीते 5 साल से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं. दोनों के बीच कई बार फिजिकल रिलेशन भी बने हैं. रणवीर ने युवती से शादी का वादा किया था लेकिन वह अब अपने वादे से मुकर रहा है. युवती ने जब शादी के लिए रणवीर पर दबाव डाला तो उसके मामा बीच में आ गए और युवती को धमकाने लगे. इस मामले को लेकर युवती ने रणवीर के मामा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी.



