देश

लालू प्रसाद यादव के घर पर CBI की छापेमारी, राबड़ी और दो बेटियों के खिलाफ भी FIR दर्ज

पटना: आरआरबी घोटाले में लालू यादव के परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है। लालू यादव के साथ ही राबड़ी देवी और उनकी दो बेटियों के खिलाफ भी सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर में 15 लोगों के नाम हैं। इनमें लालू की दो बेटियों मीसा यादव और हेमा यादव का नाम है। हेमा यादव का नाम पहली बार किसी मामले में सामने आया है। इससे पहले तेजस्वी यादव, तेज प्रताप, मीसा और उनके पति शैलेश का नाम अलग अलग मामलों में आ चुका है लेकिन हेमा का नाम पहली बार आया सामने आया है। सीबीआई सूत्रों की मानें तो अब सभी 15 आरोपियों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। इन सभी लोगों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। एफआईआर में कई ऐसे लोग हैं जो लालू के गांव गोपालगंज के रहने वाले हैं। यह वह लोग हैं जिनके नाम जमीन की रजिस्ट्री कराई गई थी। एफआईआर में पहला नाम लालू यादव का है। उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है। दूसरा नाम राबड़ी देवी और तीसरा नाम मीसा यादव का है। चौथा नाम लालू यादव की बेटी हेमा यादव का है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button