रोहित शर्मा की पत्नी हुई जमकर ट्रोल..ये काम करना पड़ा महंगा

मुंबई: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। रितिका सजदेह को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करना बहुत भारी पड़ रहा है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा इस समय टी20 वर्ल्ड कप खेलने के लिए यूएसए में ट्रेनिंग कर रहे हैं। दूसरी तरफ उनकी पत्नी रितिका सजदेह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए ‘ऑल आइज़ ऑन राफा’ के सपोर्ट में पोस्ट किया है। बस इस पोस्ट के पब्लिक होते ही लोगों ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया।
रोहित शर्मा की पत्नी हुई जमकर ट्रोल..ये काम करना पड़ा महंगा
Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 2 नक्सली मारे गए,शव समेत हथियार बरामद
इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की
फिलिस्तीन के शहर राफा पर हाल ही में इजरायल ने हवाई हमला कर दिया था, जिससे 45 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर ‘ऑल आइज़ ऑन राफा’ हैश टैग दुनिया भर में ट्रेंड करने लगा था। अब रितिका सजदेह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ अंग्रेजी के शब्दों में ‘All eyes on Rafah’ लिखा हुआ है। फिलिस्तीन के लोगों के समर्थन में पोस्ट करने के लिए रितिका को ट्रोल किया जा रहा है।”

