रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता पहला वनडे – RGH NEWS
खेल

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने जीता पहला वनडे

RGHNEWS,6फरवरी2022: भारतीय टीम के बल्लेबाज विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर में पहली बार ऐसा मौका आया, जब वे रोहित शर्मा की कप्तानी में मुकाबला खेलने उतरे। कुछ ही समय पहले तक विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे, लेकिन अब वे किसी भी प्रारूप में टीम इंडिया के कप्तान नहीं हैं। वहीं, रोहित शर्मा आधिकारिक तौर पर अब टीम इंडिया के सीमित ओवरों के कप्तान हैं और उन्होंने रविवार को पहला मैच कप्तान के तौर पर खेला। इस मैच में भारत को दमदार जीत मिली, जिस पर विराट कोहली का रिएक्शन देखने को मिला है।

दरअसल, विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का पहला मैच 6 विकेट से जीतने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। इसमें टीम इंडिया की एक तस्वीर है, जो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम मे 1000वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थी। मुकाबले में 6 विकेट से मिली जीत के बाद विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “एक जीत लिया है, दो और जीतने बाकी हैं।”

बता दें कि विराट कोहली का बल्ला इस मैच में नहीं चल सका। विराट कोहली पहली गेंद पर बीट हो गए, लेकिन उनको चौका मिल गया। दूसरी गेंद को उन्होंने शानदार अंदाज में चौके के लिए मारा और तीसरी गेंद उनसे खाली चली गई। इसके बाद अल्जारी जोसेफ की एक बाउंसर पर उन्होंने बल्ला चला दिया और वे कैच आउट हो गए। वे सिर्फ 8 रन की पारी खेल पाए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने छठवां रन बनाते ही एक कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वे एक देश में सबसे तेज 5000 वनडे इंटरनेशनल रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए

Related Articles

Back to top button