रेस्टोरेंट में एंट्री न मिलने पर उर्फी जावेद ने किया जमकर बवाल, विडियो हुआ वायरल.... – RGH NEWS
मनोरंजन

रेस्टोरेंट में एंट्री न मिलने पर उर्फी जावेद ने किया जमकर बवाल, विडियो हुआ वायरल….

Urfi Javed Video: बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में उर्फी एक रेस्टोरेंट के बाहर मैनेजर संग बहस करती हुई नजर आ रही हैं

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद की वीडियोज और नए-नए अतरंगी आउटफिट्स आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं. कभी अपने बयानों के चलते तो कभी अपने कारनामों के चलते उर्फी का हमेशा सुर्खियों में रहता है. इसी बीच उर्फी जावेद का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बिग बॉस फेम उर्फी एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी होकर मैनेजर संग बहस करती दिख रही हैं.

दरअसल वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद कार से उतरती हैं और सभी का ध्यान उनके आउटपिट पर जाता है. एक बार फिर से उर्फी के कपड़े काफी यूनिक थे. कहने को तो उन्होंने फुल लेंथ गाउन कैरी किया था. लेकिन इस डीपनेक ड्रेस पर सींग की शेप की तरह दिखने वाले कुछ अटैच किया गया है. जब उर्फी होटल के बाहर पहुंचती हैं तो मैनेजर उन्हें अंदर जाने से रोक देता है और कहता है कि अभी उनका स्पेशल ऑफर चल रहा है जिसकी वजह से अंदर जगह नहीं हैं.

 

 

Also read रेस्टोरेंट में एंट्री न मिलने पर उर्फी जावेद ने किया जमकर बवाल, विडियो हुआ वायरल….

 

 

मैनेजर की इस बात को सुनने के बाद उर्फी जावेद को गुस्सा आ जाता है. जिसके बाद वह कहती हैं कि अंदर जाकर बोलो उर्फी जावेद आई है. एक्ट्रेस मैनेजर से आगे कहती हैं कि मेरे लिए जगह बन जाती है. जाओ अंदर जाकर बताओ. लेकिन बार-बार मैनेजर के मना करने के बाद उर्फी कैमरों में देखकर कहती हैं कि ये उन्हें उनके कपड़ों की वजह अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. हालांकि ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को एक प्रैंक लग रहा है

Related Articles

Back to top button