रेल दुर्घटना पर PM मोदी ने ट्वीट कर किया मुआवजे का ऐलान.. – RGH NEWS
देश

रेल दुर्घटना पर PM मोदी ने ट्वीट कर किया मुआवजे का ऐलान..

बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। दार्जिलिंग में ट्रैक पर खड़ी कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन को पीछे से तेज गति से आ रही एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मारी है, इस हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत हो गई है और 25 से जायदा लोग घायल है। इस दुर्घटना में ट्रेन के पीछे की तीन बोगियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई लोग हताहत हो सकते हैं। यह हादसा जलपाईगुड़ी के पास हुआ है।

रेल दुर्घटना पर PM मोदी ने ट्वीट कर किया मुआवजे का ऐलान..

Read more : Accident News: सड़क किनारे सो रहे 8 मजदूरों को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, दो की हुई मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। अधिकारियों से बात की और स्थिति का जायजा लिया है। प्रभावितों की सहायता के लिए बचाव कार्य जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे: PMO

Related Articles

Back to top button