रेलवे में 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन... – RGH NEWS
शिक्षा

रेलवे में 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन…

Railway Recruitment 2023 रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. ईस्टर्न रेलवे की ओर से अप्रेंटिस के 3100 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गये है. आवेदन की प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू होगी. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in जाकर अप्लाई कर सकते है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर तय की गयी है.

ईस्टर्न रेलवे में आवेदन करने के लिए उम्मीदवाक का किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं पास होना जरूरी है. वहीं आयु सीमा की बात करें तो 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in जाकर अप्लाई कर सकते है.

 

Read more सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक और जवान शहीद…

 

 

 

ऐसे करें आवेदनः

Railway Recruitment 2023सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जायें. होम पेज पर क्लिक करें. भर्ती नोटिफिकेशन पर क्लिक करें. आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज सत्यापित करें.

Related Articles

Back to top button