रेलवे ने 4 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली भर्ती, 10 बी पास भी कर सकते हैं अप्लाई…

Railway Recruitment 2023: रेलवे (Railway) ने बंपर भर्ती निकाली है. साउंथ सेंट्रल रेलवे (South Central Railway) ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. ये भर्तियां अप्रेंटिस (Apprentice) के कुल 4103 पदों पर की जाएंगी. भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम में होगी. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की इस नौकरी के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार रेलवे की इस भर्ती 2023 के लिए 29 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं.
इन ट्रेड में होंगी भर्तियां
ये भर्तियां विभिन्न ट्रेड में की जाएगी. रेलवे ने एसी मैकेनिक, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, पेंटर आदि के ट्रेड में अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगा है.
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिकः 92 पद
फिटरः 1460 पद
मशीनिस्टः 71 पद
मैकेनिक मशीन टूल मेंटेनेंस (एमएमटीएम): 05 पद
मिल राइट मेंटेनेंस (एमएमडब्ल्यू): 24 पद
पेंटर: 80 पद
वेल्डर: 553 पद
कौन कर सकता है अप्लाई
मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं की परीक्षा पास होनी चाहिए. इसके अलावा संबंधित ट्रेड में आईटीआई पास करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा 30 दिसंबर 2022 को न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग को सरकार के नियमों के अनुसार छूट मिलेगी. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को तीन साल, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में दस साल की छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को इसके लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.
Also Read भारत-न्यूजीलैंड पहला टी-20 आज, न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ऐसी होगी प्लेइंग 11….
आवेदन प्रक्रिया
Railway Recruitment 2023 साउथ ईस्टर्न रेलवे अप्रेंटिस रिक्रूटमेंट 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 दिसंबर 2022 से शुरू है. योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 29 जनवरी 2023 को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.



