देश

रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला,जल उठा पूरा शहर,देखे दिल दहला देने वाला वीडियो

Ukraine Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने रूस पर अपने शहर बखमुत पर फॉस्फोरस बम से हमला करने का आरोप लगाया है। यूक्रेनी सेना द्वारा साझा किए एक ड्रोन फुटेज में देखा जा सकता है कि शहर के ऊपर फास्फोरस की बारिश हो रही है। पूरे शहर को आग में जलते हुए देखा जा सकता है। यहां आपको बता दें कि सफेद फास्फोरस हथियारों पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन नागरिक क्षेत्रों में इनका उपयोग युद्ध अपराध माना जाता है, क्योंकि ये तेजी से फैलते हैं और इन्हें बुझाना बहुत मुश्किल होता है। रूस पर पहले भी इनके इस्तेमाल के आरोप लगते रहे हैं।

Read more: बॉक्स ऑफिस में रिकार्ड तोड़ कमाई कर रहा हैं ‘The kerala Story’

बता दें कि एक साल से भी ज्यादा वक्त से रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध चल रहा है। लाखों लाशों और अरबों की संपदा बर्बाद होने के बावजूद फैसला आना बाकी है। इस बीच संदिग्ध रणनीतिक महत्व के बावजूद रूस महीनों से यूक्रेन के बखमुत शहर पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है।

पश्चिमी अधिकारियों ने अनुमान लगाया है कि बखमुख शहर को पाने की चाह में रूस अपने हजारों सैनिकों की कुर्बानी दे चुका है। इस बीच रूस ने बखमुख शहर पर रूस ने फॉस्फोरस बम गिराए हैं। इस दृष्य को यूक्रेन रक्षा मंत्रालय ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया है।

दिल दहला देने वाला वीडियो देखें

https://twitter.com/DefenceU/status/1654605507070402560?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1654605507070402560%7Ctwgr%5E89818822ea4573084bb130da1befaac914f1580a%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.ibc24.in%2Fworld%2Frussias-biggest-attack-on-ukraine-so-far-whole-city-burnt-due-to-phosphorus-bomb-attack-see-1533203.html

Ukraine Russia War ट्विटर पर लिखते हुए, यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि हमले ने “आग लगाने वाले गोला-बारूद के साथ बखमुत के निर्जन क्षेत्रों” को लक्षित किया। यह हमला कब हुआ है, इसकी स्पष्ट जानकारी तो यूक्रेन ने नहीं दी लेकिन, वीडियो फुटेज से प्रतीत होता है कि रूस के फॉस्फोरस अटैक से बखमुत शहर की ऊंची इमारतें आग से जल रही हैं।

 

Related Articles

Back to top button