रिलीज से पहले ही Adipurush मूवी ने तोड़ा RRR का ये रिकॉर्ड…!

Adipurush Trailer Breaks RRR Record: साल 2023 की उन फिल्में में, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, प्रभास (Prabhas), कृति सैनन (Kriti Sanon) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) भी शामिल है. कई विवादों और बढ़ती रिलीज डेट्स के बाद अब फिल्म की फाइनल रिलीज डेट 16 जून, 2023 है. कल, 9 मई, 2023 को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया और उसको टीज़र के मुकाबले एक बहुत कमाल का रिस्पॉन्स मिला है. रामायण के इस अडैप्टेशन को काफी पसंद किया गया है और फैंस ट्रेलर देखने के बाद से फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बेताब हो गए हैं. आदिपुरुष के ट्रेलर ने ऑस्कर-विनिंग आरआरआर (RRR) का भी एक रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए इस बारे में डिटेल में जानते हैं…
कल सुबह से फैंस बेसब्री से आदिपुरुष के ट्रेलर लॉन्च (Adipurush Trailer Launch) का इंतजार कर रहे थे. दोपहर दो बजे के आस-पास ये ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज किया गया और इसको एक शानदार रिस्पॉन्स मिला. प्रभास और कृति सैनन की इस फिल्म के डायलॉग, म्युजिक, एक्टिंग और वीएफएक्स, फैंस ने सभी की बहुत तारीफ की है. फिल्म का ट्रेलर हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, मलयालम, तमिल और कन्नड़ में भी रिलीज किया गया था.
रिलीज से पहले ही मूवी ने तोड़ा RRR का ये रिकॉर्ड!
Adipurush Trailer Breaks RRR Recordआपकी जानकारी के लिए बता दें कि आदिपुरुष के ट्रेलर के लॉन्च के बाद उसकी व्यूअरशिप से जुड़े कुछ स्टैट्स सामने आए हैं जिनमें यह खुलासा हुआ है कि इस फिल्म ने एसएस राजमौली (SS Rajamouli) की ‘आरआरआर’ (RRR) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. बता दें कि 24 घंटे से कम में, सभी भाषाओं को मिलाकर आदिपुरुष के ट्रेलर को 57.20 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जबकि आरआरआर ने 24 घंटे में 51.12 मिलियन व्यूज पार किये थे. फैंस इस कामियाबी से काफी खुश हैं और फिल्म देखने के लिए बेताब भी



