राहुल को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश बघेल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राहुल को ट्रोल करने पर भड़के CM भूपेश बघेल

Raipur :CM भूपेश बघेल  दिल्ली के रामलीला मैदान में हल्ला बोल रैली में खाद्य सामग्री की महंगाई भाषण दे रहे थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी आटे के साथ लीटर का उपयोग कर बैठे। उन्होंने भाषण में अपनी गलती सुधार ली, लेकिन यह भाजपा के लिए अवसर बन गया ।

भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। ऐसा करने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी शामिल थे। इधर दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री राहुल गांधी को ट्रोल करने वालों पर भड़क उठे।

रायपुर हवाई अड्‌डे पर प्रेस से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, भाजपा के लोग तो सुन रहे हैं ना। एक-एक शब्द को सुन रहे हैं। फिर उनके कही हुई बात को तो मान लो।

महंगाई बढ़ी हुई है। जनता परेशान है। कम से कम उस उसे कम कर दो। सस्ता में पेट्रोल, डीजल रसोई गैस मिल जाए। आज कोई रसोई गैस की रिफलिंग करा रहा है क्या? मुख्यमंत्री ने कहा, राहुल जी ने अपनी बात को सुधार लिया। प्रधानमंत्री जी विदेश में जाते हैं। और कहते हैं कि 600 करोड़ मतदाताओं ने वोट डाला है। हिंदुस्तान की जनसंख्या ही 135 करोड़ है और 600 करोड़ मतदाता कहां से कर लिए। इसके बारे में भाजपा कुछ बोलेगी।

शिक्षक दिवस पर सीएम बघेल किए तीन बड़े फैसले 

गृह मंत्री जी उत्तर प्रदेश के चुनाव में कहते हैं कि इंटर के बाद जो 10वीं में एडमिशन लेगा। कभी होता है ऐसा। मुख्यमंत्री ने कहा, कभी-कभी जबान फिसल जाती है, लेकिन उन लोगों ने सुधारा नहीं।

राहुल गांधी को तो एक सेकेंड भी नहीं लगा उन्होंने तुरंत सुधार लिया। फ्लो में बोल रहे थे। दूध के बारे में बात हो रही थी, उसके बाद आटे पर आए तो लीटर में बोल दिए तो आप उनके पीछे पड़े हैं। देश की मूल समस्या पर विपक्ष के नेता यदि कोई बात कहते हैं, तो आपको गंभीरता से उसका जवाब देना चाहिए। उसकी हंसी नहीं उड़ाना चाहिए।

CM भूपेश बघेल मुख्यमंत्री ने कहा कितनी बार इन लोगों की जबान फिसली है। रमन सिंह तो मोदी जी को श्रद्धांजलि दे दिए थे। इसी रायपुर में। याद है कि वह भी वीडियो दिखाना पड़ेगा। कभी-कभी ऐसा हो जाता है। लेकिन क्या आपने अपनी गलतियां सुधारी, नहीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार रात दिल्ली गए थे। रविवार को रामलीला मैदान में कांग्रेस की हल्ला बोल रैली में शामिल होने के बाद वे विमान से वापस लौटे।

Short link 

Related Articles

Back to top button