देश

राष्ट्रपति हुए हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, खराब मौसम को ठहराया जिम्मेदार

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को ले जा रहा हेलीकॉप्टर रविवार को एक हादसे का शिकार हो गया, जिसके बाद उसे आपात स्थिति में उतारा गया। सरकारी टेलीविजन ने यह जानकारी दी। रईसी के साथ हेलीकॉप्टर में देश के वित्त मंत्री भी सवार थे।

राष्ट्रपति हुए हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, खराब मौसम को ठहराया जिम्मेदार

पूर्वी अजरबैजान में हार्ड लैंडिंग
पूर्वी अजरबैजान क्षेत्र में हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग कराई गई और घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम भेज दी गई है। कोहरे और खराब मौसम को हादसे की वजह बताया गया है। वहीं, कुछ स्थानीय मीडिया यह भी बता रहे हैं कि अब तक हेलीकॉप्टर से संपर्क नहीं हो पाया है।

Read more : Cg News: विधायक के गृहग्राम में मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

तीन हेलीकॉप्टरों में से एक हादसे का शिकार
तेहरान टाइम्स के मुताबिक, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में तीन हेलीकॉप्टर शामिल थे, जिनमें से दो अपने डेस्टिनेशन पर सही सलामत पहुंच गए, लेकिन एक दुर्घटना का शिकार हो गई। सरकारी टीवी ने बताया कि यह घटना ईरान की राजधानी तेहरान से लगभग 600 किलोमीटर (375 मील) उत्तर-पश्चिम में अजरबैजान राष्ट्र की सीमा पर स्थित शहर जोल्फा के पास हुई है।

रईसी रविवार तड़के अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के लिए अजरबैजान में थे। यह दोनों देशों द्वारा अरास नदी पर बनाया तीसरा बांध है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button