राशिद खान ने तोड़ा T20 क्रिकेट का सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड – RGH NEWS
खेल

राशिद खान ने तोड़ा T20 क्रिकेट का सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड

Rashid Khan took the most hat-tricks नई दिल्ली। : आईपीएल अपने मजेदार दौर से गुजर रहा है। आईपीएल में हर रोज कुछ अलग देखने को मिल रहा है। आए दिन आईपीएल में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड टूटते नजर आ रहे हैं। इस बीच गुजरात टाइटंस के कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने T20 क्रिकेट में सर्वाधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोलकाता (KKR) के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल के एक मुकाबले में उन्होंने यह ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

इस आईपीएल मुकाबले में गुजरात टाइटंस के राशिद खान ने कोलकाता के खिलाफ 17वें की पहली तीन गेंदों पर तीन विकेट झटककर यह मुकाम हासिल किया। राशिद खान ने आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर का लगातार विकेट झटककर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया है। राशिद खान ने आंद्रे रसल, सुनील नरेन और शार्दुल ठाकुर को लगातार तीन गेंदों पर अपना शिकार बनाया और T20 क्रिकेट में सर्वाधिक हैट्रिक लेने का रिकॉर्ड बन दिया।

KKR और GT का मुकाबला आईपीएल के सबसे रोमांचक मुकाबले में से एक है। इस मुकाबले में राशिद ने सबसे पहले विस्फोटक बल्लेबाज आंद्रे रसेल को पवेलियन भेजा, उसके बाद उन्होंने सुनील नरेन को कैच आउट कराया, उसके बाद राशिद ने लार्ड शार्दुल को चलता किया।

Read more: Raigarh News: शहर वासियों को अब मिलेगी आवारा पशुओं से मुक्ति, नगर निगम ने 8 चौक-चौराहों को घोषित किया मवेशी फ्री

Rashid Khan took the most hat-tricks : आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राशिद खान क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट (T-20) में अपनी चौथी हैट्रिक पूरी करते हुए दुनिया के अन्य गेंदबाजों से आगे निकल गए है। इस फॉर्मेट में तीन हैट्रिक लेने वाले गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाय, पाकिस्तान के मोहम्मद सामी, भारत के अमित मिश्रा शामिल है।

Related Articles

Back to top button