राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेगी ये चीज – RGH NEWS
देश

राशन कार्ड धारकों को बड़ा तोहफा! अब मुफ्त मिलेगी ये चीज

लखनऊ। यूपी में राशन कार्ड धारकों को अनाज मुफ्त में दिया जा रहा है। लेकिन अब कैबिनेट के फैसले के बाद से इन्‍हें मुफ्त में चीनी भी दी जाएगी। राशन कार्ड धारकों को अनाज के साथ ही इस मुफ्त सुविधा का भी लाभ दिया जाएगा। यानी कि मार्च तक यूपी सरकार द्वारा अनाज के साथ चीनी भी मुफ्त में दिया जाएगा। हालाकि पहले चीनी लेने के लिए कुछ शुल्‍क देना होता था। लेकिन अब इसका फ्री में आवटंन किया जाएगा।

प्रदेश की कैबिनेट की ओर से बाइ सर्कुलेशन यह फैसला लिया गया है। इस फैसले में कहा गया कि अंत्‍योदय कार्डधारकों को इसका लाभ दिया जाएगा, जो गरीबी रेखा से नीचे के रहने वाले हैं। जनवरी, फरवरी व मार्च की चीनी अगले महीने फरवरी माह में ही आवंटन किया जाएगा, जो कि नि: शुल्‍क होगा। इससे पहले प्रति किलो चीनी लेने के लिए 18 रुपए देना होता है। बता दें कि उत्‍तर प्रदेश में 40 लाख अंत्‍योदय कार्ड धारक हैं, जबकि 1.30 करोड़ कुल राशन कार्ड धारक हैं।

प्रदेश की कैबिनेट बैठक में उत्‍तर प्रदेश राज्‍य खाद्य आयोग (द्वितीय संशोधन) नियमावली 2021 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत यह व्‍यवस्‍था की गई है कि उत्‍तर प्रदेश राज्‍य खाद्य आयोग में अध्‍यक्ष के न होने पर वरिष्‍ठ सदस्‍य व्‍यवस्‍था होने तक कार्यभार संभालेंगे।

 

यूपी सरकार द्वारा गरीब परिवारों को राहत देने के लिए कोविड महामारी के दौरान अनाज फ्री में दिया जा रहा था। जिसके बाद से इसे बीच में कुछ माह के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन फिर इसे मार्च तक बढ़ा दिया गया है। अब गरीब परिवारों को अनाज के साथ चना, नमक व खाद्य तेल भी मुफ्त में दिया जा रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button